Ramnagar News: दुर्गा देवी मैदावन मोटर मार्ग को खोलने की मांग
रामनगर, सितम्बर 25 -- Ramnagar News: रामनगर। विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट को दुर्गा देवी मेदावन समिति की ओर से ज्ञापन सौंपकर दुर्गा देवी मैदावन मोटर मार्ग को जनहित में खोलने का अनुरोध किया गया। संरक्षक शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि समिति ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट से इस विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का विशेष आग्रह किया है। विधायक बिष्ट वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य भी हैं, इसलिए इस महत्वपूर्ण विषय में उनकी भूमिका और सहयोग क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। उनसे अनुरोध किया गया कि समिति व सरकार के बीच आवश्यक वार्ता करवाने में सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मार्ग को खुलवाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन बलवंत सिंह रावत, महावीर रावत, गौरव रावत, अजय भदौला, सूरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.