रामनगर, अक्टूबर 10 -- Ramnagar News: रामनगर। दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण को रद्द किये जाने की मांग के साथ आयोजित जंतर-मंतर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियों के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रामनगर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिये देश में आपातकाल से भी बुरे हालात पैदा कर दिये हैं। दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रोकने से लेकर मेट्रो स्टेशन तक सभी कुछ बंद कर दिया गया है। कमरों, घरों, हॉस्टलों, बसों सभी जगह धरपकड़ कर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- स्टालिन ने CJP के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा- असहमति अपराध नहीं दिल्ली गये उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्...