Ramnagar News: थारी में युवक पर बंदूक के बट से पीटा
रामनगर, जुलाई 26 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। ग्राम पीरूमदारा के कंदला थारी गांव में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक युवक के साथ मारपीट की गई। घायल युवक को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। थारी निवासी शेर सिंह का आरोप है कि थारी और पीरूमदारा क्षेत्र में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है और इसके कारण क्षेत्र में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शेर सिंह के मुताबिक उसने नशे के खिलाफ कई बार पुलिस से शिकायत की और अपने स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। शनिवार रात तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और बंदूक की बट से उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटें हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.