Ramnagar News: चुकुम में लगाया स्वास्थ्य शिविर
रामनगर, सितम्बर 18 -- Ramnagar News: रामनगर। बाढ़ प्रभावित गांव चुकुम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. तपन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रामनगर के निर्देशन में किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं। सौ से अधिक लोगों की बीपी व शुगर की जांच भी की गई। साथ ही मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव व सावधानियों के संबंध में ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी गई। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि चुकुम गांव के लोगों के लिए पहले ही राशन की व्यवस्था की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.