Ramnagar News: चुकुम में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बंधा टूटा
रामनगर, सितम्बर 2 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। चुकुम गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ने से लोग दहशत में हैं। वहीं चुकुम को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया बंधा टूट जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। चुकुम गांव में करीब सौ से अधिक परिवार रहते हैं। पिछले बरसात में दस से अधिक मकान कोसी नदी में समा गए थे। लगातार हो रही बारिश से कोसी उफान पर है। इससे चुकुम गाांव में कटाव होने लगा है। बताया जा रहा है कि इससे पूरा गांव कोसी के चपेट में आने की आशंका बन गई है। बनाई गई सुरक्षा दीवार को कोसी नदी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे गांव के लोग बाढ़ के खतरे को लेकर डरे सहमे हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित विभाग को सुरक्षा दीवार को ठीक करने को कहा गया है। लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.