Ramnagar News: घन्याल देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
रामनगर, अक्टूबर 11 -- Ramnagar News: कोटाबाग। ग्राम सभा चांदपुर स्थित घन्याल देवी मंदिर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा व्यास कपिल देव जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। भाजपा नेता व समाजसेवी गुंजन तिवारी ने बताया कि कथा 11 से 17 अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण कर पुण्य कमाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.