रामनगर, अगस्त 6 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। ग्रेट मिशन स्कूल ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए पीरूमदारा चौराहे पर दो सोलर स्ट्रीट लाइटें और दो ट्रैफिक ब्लिंकर लाइटें लगवाई है। विश्राम घाट रामनगर में श्रद्धालुओं व लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलिंग मशीन और पेयजल टंकी का भी लोकार्पण किया है। गुरुवार को ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर की संस्थापक दिवंगत मंजुला श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रेट मिशन स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉक्टर नलिनी श्रीवास्तव, प्रणव श्रीवास्तव सहित परिवार ने लोगों की सुविधा व सुरक्षा के लिए आगे आए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, मिथलेश डंगवाल, राहुल डंगवाल, महावीर सि...