रामनगर, सितम्बर 24 -- Ramnagar News: रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर समिति रामनगर के नौ कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए केसी पंत के नामांकन वापस लेने के बाद अब 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नौ कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए 25 सितंबर रविवार को नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता ललित जोशी, चुनाव अधिकारी बालम सिंह बिष्ट और प्रभात ध्यानी की देखरेख में गर्जिया देवी मंदिर समिति कार्यालय में गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए के सपन्त, भुवन चन्द्र काण्डपाल, दिनेश चंद्र जोशी, नीरज जोशी, मनीष वर्मा, दीपक जोशी, पुनीत शर्मा, हेमचंद्र हर्बोला, गोविंद सिंह अधिकारी, दीप कुमार जोशी, डॉ. निशांत पपनै और मनवर सिंह नेगी ने नामांकन पत्र जमा किया। यह भी पढ़ें- Nainital News:...