रामनगर, सितम्बर 21 -- Ramnagar News: रामनगर। श्री गर्जिया देवी मंदिर समिति की पांच वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बालम सिंह बिष्ट, चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी ने बैठक की। सोमवार को कार्यकारिणी व पदाधिकारियों के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 24 सितंबर गुरुवार को समिति के नौ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 बजे से दो बजे तक नामांकन करेंगे। शाम तीन बजे से चार बजे के मध्य नामांकन पत्रों की जांच, चार से पांच बजे तक नामांकन वापसी होगी। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 33 सदस्य 25 सितंबर को मतदान करेंगे। यह भी पढ़ें- एमकेपी में छात्रा संघ चुनाव का बिगुल, 22 सितंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे मतदान नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक तक होगा। उसी दिन मतगणन...