रामनगर, जुलाई 7 -- Ramnagar News: रामनगर। कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग के जंगल में बाइक सवार तस्करों ने खैर के दो पेड़ काट दिए। वन विभाग की मुस्तैदी के चलते आरोपी लकड़ी के गिल्टे और अपनी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार देर रात जुड़का बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में तीन बाइक सवारों ने खैर का एक पेड़ काटा। तस्कर जब बाइकों पर गिल्टे लादकर ले जा रहे थे, तभी वन विभाग की टीम ने उन्हें दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वे वाहन छोड़कर फरार हो गए। दूसरी घटना कोसी बीट की है। वन दरोगा वीरेंद्र पांडे ने बताया कि यहां भी आरक्षित क्षेत्र में तीन बाइक सवारों ने खैर का पेड़ काटा था। खुद को घिरता देख आरोपी बाइकें और लकड़ियां छोड़कर भाग निकले। वन विभाग ने दोनों घटनाओं में इस्तेमाल हुईं सभी छह बाइकों को सीज कर वन चौकी म...