Ramnagar News: कॉर्बेट में पत्थरों के बीच सांप ने मछली को बनाया शिकार
रामनगर, नवम्बर 21 -- Ramnagar News: रामनगर। प्रकृति में जीवन और भोजन के लिए संघर्ष के कई रोमांचक नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजारा कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें एक सांप पत्थरों के बीच मछली को अपना शिकार बनाता दिखाई दे रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में तैनात गाइड बॉबी सिंह ने बताया कि ये वीडियो उन्होंने कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के किनारे पत्थरों के बीच मौजूद किल बैक प्रजाति के सांप ने मछली को अपने मुंह में दबोच रखा है। मछली खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आती है, जबकि सांप उसे धीरे-धीरे निगलने की कोशिश कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.