Ramnagar News: एआरटीओ से मिल परिवहन की समस्याएं गिनाई
रामनगर, जुलाई 10 -- Ramnagar News: रामनगर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने संभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी से भेंट कर परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। रामनगर के ग्राम सांवल्दे में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय भवन के बारे में जानकारी ली। रावत ने कहा कि रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा सात करोड़ की लागत से नया एआरटीओ कार्यालय भवन की सौगात दी गई है। इसमें सुविधाजनक स्थान, ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और अन्य सुविधाएं होंगी। फिलहाल यहां भवन बनकर तैयार है और बिजली पानी के संयोजन लग चुके हैं। एआरटीओ ने बताया कि जल्द ही कार्यालय को शिफ्ट किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.