रामनगर, जुलाई 14 -- Ramnagar News: रामनगर। मोहल्ला दुर्गापुरी भरतपुरी में आयुष्मान आरोग्य केंद्र बंद होने से बीते डेढ़ माह से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। मंगलवार को सभासद राहुल रावत ने ईओ आलोक उनियाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द केंद्र के संचालन की मांग की। उन्होंने बताया कि पालिका रामनगर के वार्ड संख्या-दो स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र पिछले लगभग डेढ़ माह से बंद है। उन्होंने केंद्र को दोबारा खोलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...