रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि जिले में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना के साथ आयोजित होने वाले श्री महाकाल महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 4 जनवरी को नौवें श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को यादगार और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार, को कलश वेंकटेश सभागार में बैठक आयोजित की। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महोत्सव की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। साथ ही आयोजन को व्यवस्थित और आकर्...