रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका तिलैयाटांड़ निवासी सुनील कुमार महतो ने करीब आठ महीने पहले हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुनील कुमार महतो 23 नवंबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अरगड्डा बाजार खरीदारी करने गए थे। उन्होंने बाजार में बाइक खड़ी कर खरीदारी की। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर देखा कि बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बाइक चोरी का मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...