Ramgarh News: 45 वां समस्या निवारण केंद्र सम्पन्न
रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस का 45वां समस्या निवारण केंद्र रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुआ। समस्या निवारण केंद्र में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे और संबंधित विभागों से समाधान की मांग रखी। समस्या निवारण केंद्र में मुख्य रूप से एसआईआर, बिजली विभाग और अंचल कार्यालय से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों, स्थानीय लोगों ने बिजली की अनियमितता, विद्युत संबंधी समस्याओं, अंचल कार्यालय से जुड़े मामलों और एसआईआर से संबंधित परेशानियों से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया। धनंजय कुमार पुटूस ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.