रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। आजाद स्पोर्टिंग क्लब लइयो के तत्वाधान में लुगु बाबा स्टेडियम में खेले जा रहे 42वीं जिवतिया फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबला करण एलेवन और बजरंग क्लब बीच खेला गया। इस रामांचक मुकाबले में बजरंग क्लब ने करण एलेवन को 1-0 गोल से हराकर विजेता बना। मौके पर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकता और खेल भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी हुनर दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जिउतिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज 42 वर्षों से लगातार प्रतियोगिता कराने के लिए लइयो के ग्रामीण और आजाद स्पोर्टिंग क...