रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ रामगढ़ कैंट का 40 वाँ पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह शनिवार, की देर शाम सिद्धि विनायक, रांची रोड, रामगढ़ में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर आगामी कार्यकाल के लिए अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। समारोह में अशोक जैन को क्लब का अध्यक्ष, सुरेन्द्र सोबती को सचिव और प्रमोद सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी का सदस्यों और उपस्थित अतिथियों ने स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर क्लब के सदस्य गोविंद अग्रवाल, श्याम परशुराम पुरिया, रमन मेहरा, मनजीत साहनी, ओंकार मल्होत्रा, हेमेन्द्र सौंधी, राजेश अग्रवाल, डीएस अरोड़ा, रवि सिंह, जेके शर्मा, विनोद ...