Ramgarh News: 3300 विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के सीनियर एवं जूनियर विंग में गुरुवार को सेल्फी विथ झोला अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यालय के लगभग 3300 विद्यार्थियों ने कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग तथा प्लास्टिक की थैलियों के बहिष्कार का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ के समाज सुधारक उपेंद्र कुमार पांडेय व उनकी धर्मपत्नी सतविंदर पांडेय उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कपड़े अथवा जूट के थैले के साथ सेल्फी लेकर लोगों को पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.