रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आगामी 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार, को पटेल छात्रावास कांकेबार के सभागार में छात्रावास के अध्यक्ष सुरेश महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह के सफल आयोजन, कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य रूप देने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके आदर्शों, देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। बैठक के दौरान आगामी जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रू...