Ramgarh News: 30 सितंबर तक नप क्षेत्र के पुराना कचरा हटाने का निर्देश
रामगढ़, सितम्बर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में पुराने कचरे को हटाने और दूसरी जगह ले जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इसे हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा किया जाए। साथ ही आठ एकड़ भूमि की चहारदीवारी के लिए सीमांकन का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत उपलब्ध कराए गए सभी वाहनों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद के सभी कचरा संग्रहण और सफाई वाहनों का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.