रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन, रामगढ़ की पहल पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिले के छह प्रखंडों में आकलन शिविर लगाए जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से पीवीयूएनएल के सहयोग से राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को पतरातू, 31 अक्टूबर को मांडू, एक नवंबर को दुलमी, चार नवंबर को चितरपुर, पांच नवंबर को गोला तथा छह नवंबर को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। रामगढ़ में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों का आकलन होगा। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसके लिए आधार कार्ड और अधिकतम 15 ...