रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 23 नवंबर को ललकी घाटी स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य आमलोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। मेले में कुष्ठ रोग, मलेरिया और टीबी की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा नियमित टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्यकर्मी लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी देंगे। यह भी प...