Ramgarh News: 22 अक्टूबर से ठप होंगी चिकित्सकीय सेवाएं! मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर आरपार की तैयारी
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और लंबित मांगों को लेकर राज्य में आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत रामगढ़ के चिकित्सक भी चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। आंदोलन के अंतिम चरण में 22 अक्टूबर से चिकित्सकों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। आईएमए के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर से चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। 15 से 20 अक्टूबर तक काला बिल्ला लगाकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.