रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आमजनों की सुविधा और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिले के सभी छह अंचलों में 19 से 21 अगस्त तक विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ऋतुराज के निर्देश पर सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का कड़ाई से अनुपालन करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: विशेष राजस्व शिविर में छह मामलों का मौके पर निष्पादनशिविर स्थान और कार्यक्रम शिविर गोला, रामगढ़, पतरातू, मांडू, दुलमी और चितरपुर अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से लगेगा। 19 अगस्त को 30 और 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित आपत्ति सहित और आपत्तिरहित दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन होगा। 20 अगस्त को पंजी-II में सुधार एवं ऑनलाइन लगान रसीद से संबंधित कार्य किए जाएंगे। वहीं 2...