रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। वाईएसएफसी ढोठाटांड़ के तत्वाधान में त्रिलोचन धाम स्टेडियम में खेले जा रहे 21वीं दीपावली फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबला में ऑल आदिवासी गयछंदवा की टीम ने एफसी कशियाडीह को पेनाल्टी शॉट में 4-3 गोल से हराकर कप पर कब्जा जमाया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जीवन को स्वस्थ्य रखने में खेल-कुद का महत्वपूर्ण योगदान है। 21वर्षों से लगातार प्रतियोगिता कराने के लिए ढोठाटांड़ के ग्रामीण और वाईएसएफसी क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं। वहीं विशिष्ठ अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- Simdega News: फुटबॉल में केरिया ने मिनी फुटब...