रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के चोपादारु संधोय घाटी के पास भारतमाला परियोजना की निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के उपर से मंगलवार की सुबह एक बोलेरो बीस फिट गड्डा में गिर गया। इस हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। गोमिया से त्रियोनाला बारात आई थी। वापस लौटने के दौरान बोलेरो निर्माणाधीन सड़क के किनारे लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि सभी सवार समय रहते वाहन से उतर गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक निर्माणाधीन सड़क का सही से अंदाजा नहीं लगा पाया। उसने वाहन को भारतमाला परियोजना की अधूरी सड़क पर चढ़ा दिया, आगे बढ़ते ही सीधा गहरा गड्ढा था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: गड्ढे में पलटी कार, बाल-बाल बचे चालक व सवार बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण चालक का...