रामगढ़, नवम्बर 1 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर के अतना बैंकर गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक भुईयां लापता हो गए हैं। वह गणेश भुईयां के पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार, दीपक बीते 4 अक्टूबर को बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में परिजनों ने वेस्ट बोकारो ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से दीपक को खोजने में मदद की अपील की है। परिजनों ने आम लोगों से भी दीपक के बारे में कोई जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...