Ramgarh News: 18 सितंबर को होगा भव्य करम महोत्सव का आयोजन
रामगढ़, सितम्बर 8 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़े महान पर्व करम महोत्सव का आयोजन आगामी 18 सितंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। करम महोत्सव रामगढ़ जिला के गोला के संग्रामपुर,चितरपुर में के बी हाई स्कूल लारी और दुलमी के डुलमी बाजार टांड में आयोजन होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो शामिल होंगे। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में जेएलकेएम जिलाध्यक्ष देवानंद महतो ने कहा कि तीनों स्थान पर आयोजन समिति ने हमारे केंद्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सिसई में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.