रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडूडीह स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर 17 अक्टूबर को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शामिल होंगे।इस संबंध में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्ति जागरण को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कांडी में भव्य भक्ति जागरण 20 अक्टूबर को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्र...