रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने 20 साल से फरार आरोपी यमराज उर्फ जम्मू उर्फ दिनेश मुंडा पिता बरगुन मुंडा गिद्दी ए हनुमान चौक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी न्यायालय से निर्गत स्थाई वारंट के आधार पर की गई है। गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया गिद्दी थाना कांड संख्या 64/06, जीआर 2476/ 06, टीआर 1357/ 06 यमराज उर्फ जम्मू उर्फ दिनेश मुंडा को गिरफ्तार कर धारा 379/411 IPC के स्थाई वारंटी जो पिछले 13 सालों से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...