Ramgarh News: 12वें गणेश महोत्सव के मुख्य संरक्षक बने आजाद सिंह व तुलसी प्रसाद कुशवाहा, भव्य आयोजन का लिया संकल्प
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ युवा संघ की ओर से आयोजित होने वाले 12वें गणेश महोत्सव के लिए आजाद सिंह और तुलसी प्रसाद कुशवाहा को महोत्सव का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्य संरक्षक बनाए जाने पर आजाद सिंह और तुलसी प्रसाद कुशवाहा ने रामगढ़ युवा संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे 12वें गणेश महोत्सव को सफल, भव्य, यादगार बनाने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देंगे।उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और युवा शक्ति को एक मंच पर लाने का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 31वें महागणपति महोत्सव की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.