रामगढ़, अक्टूबर 7 -- Ramgarh News: ​रामगढ़ । छावनी परिषद स्थानीय प्रशासन की पहल से रामगढ़ शहर को एक नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। आगामी 10 अक्टूबर को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नवनिर्मित स्मारकों, प्रतिमाओं और विकास योजनाओं का विधिवत अनावरण व उद्घाटन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर सुभाष चौक समेत पूरे शहर में युद्ध स्तर पर सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण कार्य चल रहा है। कार्यक्रम को निर्बाध और भव्य रूप देने के लिए मार्गों से अतिक्रमण पूरी तरह हटा लिया गया है। स्वच्छता अभियान यूद्ध स्तर पर चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...