रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को रांची बिरसा चौक पर आमरण अंनशन की घोषणा की है। केंद्रीय सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल ने कहा है कि अपनी मांगों लेकर आमरण अंनशन की तैयारी सभी जिलों में चल रही है। आंदोलनकारी अपने मान-सम्मान के लिए किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। केंद्रीय सचिव के नेतृत्व में 40 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। राज्यभर से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष आंदोलनकारी अपने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ रांची पहुंचेंगे। जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार न तो अपने आश्वासनों पर अमल कर रही है और न ही पूर्व में लिए गए संकल्पों का पालन कर रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस पर आंदोलनकारी रखेंगे उपवास इसके विरोध...