Ramgarh News: (भदानीनगर ओपी क्षेत्र का मामला) बनगड़ा में हादसा, अधेड़ घायल, 40 मिनट बाद पहुंची रोड एंबुलेंस
रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बनगड़ा गांव के समीप रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर इसकी सूचना भदानीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के करीब 40 मिनट बाद रोड एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घायल की जेब से मिली डायरी के आधार पर उसकी पहचान सेंट्रल सौंदा निवासी महेंद्र राम के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इधर हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि महेंद्र राम किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.