रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में शनिवार को होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पहले दिन दुलमी प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। कुल 1113 अभ्यर्थियों में से 606 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 507 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 7वीं और 10वीं पास के लिए 772 होमगार्ड पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 26 अक्टूबर तक करें अप्लाईपहले दिन की परीक्षा और व्यवस्थाएं परीक्षा के लिए सुबह पांच बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश और सत्यापन शुरू किया गया। इसके बाद दौड़ सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी सुबह से ही सिद्धू-कान्हू मैदान में उपस्थ...