Ramgarh News: हेसालौंग में बन रहे मकान से जेनरेटर और पंप चोरी
रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग मेनरोड में बन रहे नया मकान से चोरों ने बुधवार की रात में जेनरेटर और टुलू पंप की चोरी कर ली है। मकान बना रहे अशोक कुमार ने गिद्दी थाना पुलिस को चोरी की सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह हेसालौंग मेन रोड में मकान बना रहा है। मकान बनाने में उपयोग के लिए जेनरेटर और पंप रखा था। जिसे बुधवार की रात में चोरों ने चोरी लिया। चोरी गए जेनरेटर और टुलू पंप की कीमत लगभग 40 हजार बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.