Ramgarh News: हेसालौंग में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन को गिराया
रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग पंचायत के वार्ड संख्या तीन में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन की दीवार को 7 नवंबर की रात्रि में किसी अज्ञात लोगों ने गिरा दिया है। हेसालौंग पंचायत के उपमुखिया मनीष यादव ने पुलिस प्रशासन से दीवार गिराने की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। साथ ही गिराए गए दीवार की शीघ्र निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की मांग की है। उपमुखिया ने इस तरह के कार्य को पंचायत के विकास कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.