Ramgarh News: हेसालौंग में छठ तालाब की सफाई कराया
रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर जेएलकेएम जिला महासचिव पवन कुमार साहू ने मंगलवार को हेसालौंग में छठ तालाब की सफाई कराया है। महासचिव ने अनंदिता स्पंज फैक्ट्री सेनेगढ़ा प्रबंधन से जेसीबी मांग कर तालाब की साफ सफाई कराया है। साथ तालाब में जाने के लिए रास्ते बनाए गए हैं। जेएलकेएम नेता ने बताया पुराना छठ तालाब हेसालौंग की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। वहां छठ के दौरान छठव्रतियों आने जाने और अर्घ्य देने में परेशानी हो सकती थी। इसे देखते हुए सेनेगढ़ा स्पंज फैक्ट्री प्रबंधन के सहयोग से साफ सफाई कराई गई है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: शहर के तालाबों की सफाई पूरी, बन रहा एप्रोच पथ यह भी पढ़ें- Kodarma News: शिवसागर में सात अश्वों पर सवार भगवान भास्कर लोगों को देंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.