Ramgarh News: हेसाबेड़ा के ग्रामीणों को प्रबंधन दे सुविधाएं: संघ
रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। हेसाबेड़ा गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी और उसे पूरा करने को लेकर नवयुवक संघ ने उरीमारी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। शनिवार को पीओ अनिल कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए समाधान की मांग की गई है। मांग पत्र में हेसाबेड़ा गांव के धार्मिक मंडई स्थल की चहारदीवारी कराने, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर फिल्टर चौक हाउस उरीमारी से पाइप कनेक्शन देने, गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा हेसाबेड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की गई है।विस्थापित नेता दसई मांझी ने परियोजना पदाधिकारी से कहा कि सीसीएल ने ग्रामीणों की जमीन लेकर परियोजना का विस्तार किया है। ऐसे में विस्थापित गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जवाबदेही है। ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.