रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) रामगढ़ के प्रखंड पदाधिकारी सह रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के गोसा निवासी कौलेश्वर महतो के पिता विशुन दयाल महतो का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत विशुन दयाल महतो के दाह-संस्कार कार्यक्रम में जेएलकेएम रामगढ़ के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। कहा कि दुख की घड़ी में जेएलकेएम कार्यकर्ता पीड़ित शोक संतप्त परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। पार्टी की ओर से परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया गया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार द...