Ramgarh News: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत 4 नंबर के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राहुल रविदास, पिता चैता रविदास, निवासी कुंदरिया बस्ती, आरा कांटा, मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है। राहुल रविदास बाइक संख्या जेएच एटी 9800 से जा रहे थे। इसी दौरान 4 नंबर के समीप वह एक हाईवा की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों और घटना में शामिल हाईवा के संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.