रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा-रिवरसाइड मुख्य पथ पर सयाल मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान सेंट्रल सौंदा जीपी कैंप निवासी उदय पासवान (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल सीसीएल सौंदा निवासी रामाश्रय राम और अशोक राम का उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा से यात्रियों को लेकर ऑटो सीसीएल सौंदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सयाल मोड़ से आगे मुख्य सड़क पर सामने से आ रही हाइवा से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और यात्रियों ने गंभीर रूप से घायल चालक उदय पासवान को तत्काल भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उद...