Ramgarh News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हेसागढ़ा, भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। हेसागढ़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पांच दिनों से चल रहा भक्ति और आस्था का संगम गुरुवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों की गूंज, हवन की उठती पवित्र लपटें और श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मानो धर्म और आस्था की धारा एक साथ बह रही हो।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यज्ञ मंडप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भगवान शिव और बजरंगबली से परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। पूर्णाहुति के समय श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ यज्ञाग्नि में आहुति डालकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।पांच द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.