रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बरकाकाना मंडल के वार्ड संख्या-20 से 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं के जत्थे को चार प्रमुख तीर्थ स्थलों की पावन यात्रा के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण के बीच हुआ। तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी बुजुर्ग श्रद्धालुओं का पाद पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल तीर्थयात्रा की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ सभी तीर्थयात्रिय...