रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड का हफुआ पंचायत स्थित स्वतंत्रता सेनानी खैरा मांझी का पड़ोसी गांव छोटकी चंडाल गांव का पुलिया टूटने से यह गांव अलग-अलग थलग पड़ गया है। बताया जाता है कि छोटकी चंडाल आने जाने के लिए एक सड़क है। इस गांव तक पहुंचाने के लिए एक नाला में पुलिया बना हुआ था। जो दो वर्ष पहले ही टूट चुका है। साथ ही इस वर्ष बारिश में पुलिया के साथ साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण इस गांव ग्रामीणों का काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की नन्हें नौनिहालों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: खेजुरडीह पुलिया का अधूरा निर्माण बना परेशानी, जल्द काम पूरा कराने की मांग फिर भी जनप्रतिनिधि या स्थानीय प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। बताया ज...