रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बिरसा नगर निवासी संतोष मांझी ने शुक्रवार को भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर 10 नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ हत्या की नियत से घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में संतोष मांझी ने बताया है कि 30 जुलाई की शाम करीब छह बजे रंजीत बेसरा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि घर पहुंचे लोगों ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि जहां संतोष मांझी मिलेगा, उसकी हत्या कर देंगे। आवेदन में संतोष मांझी ने आशंका...