रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अपनी ही एके 47 से चली गोली से हुई जवान के मौत मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। उरीमारी ओपी में प्रभारी रथू उरांव के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्च के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड सिपाही निरंजन महतो की मौत गुरुवार को हो गई थी। सुबह 10 बजे जवान की अपनी एके 47 से गोली चली थी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शाम में शव को पोस्टमार्टम के लिए उरीमारी से हजारीबाग भेजा गया था। पोस्टमार्टम होते रात करीब ढाई-तीन बजे गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह हजारीबाग पुलिस लाइन में जवान निरंजन महतो को सलामी दी गई। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अगले आदेश तक उस कमरे को सील रखा है, जिसमें जवान की मौत हुई थी। मामले क...