रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बुमरी, बड़काचुंबा व मंझलाचुंबा पंचायत की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पांच बजे से गिद्दी-नईसराय मार्ग के अरगडा चपरि मोड़ के पास अनिश्चित कालीन सड़क जाम कर दिया। आंदोलनकारियों ने सड़क पर बांस लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारी अरगडा बेगामोड़ से कंजगी यादव मोड़, गणेश होटल कंजगी से उप स्वास्थ्य केंद्र फुलसराय तथा अरगडा कांटाघर से लुकइया तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि खनन प्रभावित क्षेत्र की डीएमएफटी राशि का उपयोग अन्य क्षेत्रों...