Ramgarh News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
रामगढ़, अगस्त 8 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। सिरका अरगड्डा मुख्य मार्ग के अरगड्डा एक नंबर बंगला के समीप शनिवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से सिरका बुड्ढाबांध निवासी सूरज महतो घायल हो गए। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार सूरज महतो रामगढ़ से बाइक से अपने घर सिरका लौट रहे थे। इसी दौरान अरगड्डा एक नंबर बंगला के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए नईसराय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.